BIG NEWS -: उत्तराखंड के पांच जवानों का ये बलिदान, नही भूलेगा ये पहाड़, हमारे कल के लिए अपना आज छोड़ गए 5 जांबाज सिपाही …..

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। इस खबर के बाद से देवभूमि शोक में डूब गई है। परिजन सदमे में है तो वहीं बलिदानियों के घर -गांव में मातम पसर गया है।

रैंक और नाम* – नायब सूबेदार आनंद सिंह

*पता* –
*अधिवास* :भारतीय
*ग्राम* : कंडाखाल
*पीओ* : कंडाखाल
*तालुक* :रुद्रप्रयाग
*जिला*: रुद्रप्रयाग
*राज्य* : उत्तराखंड
*पिन* : 246475

2 *नंबर* – 4091046 एम

*पद एवं नाम* – हवलदार कमल सिंह

*पता* –
*अधिवास* :भारतीय
गांव : पापरी
*पीओ* : नौदानु
*तेह* : लैंसडाउन
*जिला* :पौड़ी
*राज्य* : उत्तराखंड
*पिन* : 246155

3. – 4093694N

*रैंक और नाम* – एनके विनोद सिंह

*पता* –
*अधिवास* : भारत
*ग्राम* : चौंद जसपुर
*पीओ* : खंडोगी
*तालुक* : जाखणीधार
*जिला*: टेहरी गढ़वाल
*राज्य* : उत्तराखंड
*पिन* : 249001

4. *नंबर* – 4103023ए

*रैंक और नाम* – आरएफएन अनुज नेगी

*पता* –
*अधिवास* :भारतीय
*ग्राम* : डोबरिया
*पीओ* : धमधार
*तालुक* :रिखणीखाल
*जिला*:पौड़ी गढ़वाल
*राज्य* : उत्तराखंड
*पिन* : 246179

5. – 4104123X

*रैंक और नाम* – आरएफएन आदर्श नेगी

*पता* –
*अधिवास* :
गांव : थाटी डागर
*पीओ* : थट्टी डागर
*तालुक* : देव प्रयाग
*जिला*: टेहरी गढ़वाल
*राज्य* : उत्तराखंड
*पिन* : 249161
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए हैं।
शहीद होने वालों में मैं सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी , नायक विनोद सिंह शामिल हैं

कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया।
हिजबुल मुजाहिदीन के दुर्दांत आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे थे। ऐसे में कठुआ जिले में भी हाई अलर्ट था। बाकायदा सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश थे।

आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया।
खबर के बाद उनके घर में मातम है। पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 वर्षीय आदर्श 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे। सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को मिली है
प्रेस नोट

*सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवानों की शहादत पर जताया दुःख, गहरी शोक संवेदना की प्रकट।*

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवानों की शहादत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर इन अमर बलिदानियों के हुतात्मों को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारजनों के साथ खड़ी है।
शहीद हुए जवान में जनपद टिहरी के आदर्श नेगी, टिहरी के नायक विनोद सिंह, पौड़ी गढ़वाल से कमल सिंह, पौड़ी के राइफलमैन अनुज नेगी और रुद्रप्रयाग जनपद से नायक सूबेदार आनंद सिंह रावत।

उत्तराखण्ड़ को सैन्यभूमी का दर्ज देश सेवा में लगे यहां के वीर सपूतों के कारण मिला है, जिन्होंने भारत माता की सुरक्षा के लिए कई बार बहादुरी का परिचय दिया तो वक्त आने पर शहादत देकर अमर हो गए, सैन्यभूमी के अमर बलिदानियों की सूची में आज फिर पांच नाम शामिल हो गए। जम्मू में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में शहीद हुए सभी जवानों को नमन, भगवान से प्रार्थना करता हु कि उन वीर सपूतों के परिवारों को यह दुख झेलने की शक्ति दें।
माँ भारती की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध आपका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस कायरतापूर्ण हमले के दोषी, मानवता के दुश्मन आतंकवादी किसी भी क़ीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और इनको पनाह देने वाले लोगों को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। सैन्यभूमि उत्तराखंड वीर सैनिकों को जन्म देने वाली भूमि है। यहां के जवानों ने सदैव माँ भारती की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देकर अपने राष्ट्रधर्म का निर्वहन किया है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678