उत्तराखंड के जोशीमठ घाटी के ऊपर दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है.
:
बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर (VT-HCX) उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
इस हादसे में एक पायलट और पांच यात्रियों समेत कुल छह लोग सवार थे.
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और चमोली जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान में जुट गई हैं.
Crash: उत्तराखंड के जोशीमठ में 30 अक्टूबर शुक्रवार को एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि पायलट समेत 6 लोगों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर खराब मौसम वजह से क्रैश हो गया. ये हादसा पांडुकेश्वर गांव के ऊपर बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर पर सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है.
हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है
दरअसल, बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर लापता हो गया. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) की ओर बताया कि हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ से सहस्रधारा के लिए रवाना हुआ था. जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया. इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम से भी उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पाया
—
*बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर VT-HCX लापता, खोज और बचाव अभियान शुरू*
ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर जिसका कॉल साइन *VT-HCX* है, जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए संचालित हो रहा था और जिसने लगभग *13:14 बजे* उड़ान भरी थी, उसके लापता होने की सूचना मिली है।
हेलीकॉप्टर का संपर्क उस समय टूट गया जब वह जोशीमठ घाटी के ऊपर से उड़ रहा था। उसी समय ट्रैकिंग सिस्टम भी हेलीकॉप्टर को ट्रैक नहीं कर पाया और अभी तक उसकी वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत भारतीय सेना, जिला प्रशासन चमोली और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को खोज और बचाव अभियान शुरू करने के लिए रवाना किया गया है।
एहतियात के तौर पर, मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों को रोक दिया गया है।
*हेलीकॉप्टर में सवार लोगों का विवरण (पायलट + 5 यात्री)*
*पायलट:*
1. कैप्टन हिमांशु
*यात्री:*
1. प्रथापा (पुरुष)
2. अरुण (पुरुष)
3. शंकर गौड़ा (पुरुष)
4. सुधीर के (पुरुष)
5. एच.एस. नटराज (पुरुष)
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक