बड़ी खबर -: महिला के साथ विधायक सुरेश गढ़िया का नाम जोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, बड़ा खुलासा…..

Spread the love

महिला के साथ विधायक सुरेश गढ़िया का नाम जोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
बागेश्वर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ विधायक सुरेश गढ़िया का नाम जोड़कर महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और भ्रामक प्रचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने पत्रकारों से बात करते हुवे बताया की महिला की शिकायत पर दर्ज मुकदमों में कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 अगस्त की शाम बैजनाथ क्षेत्र के पिंगलों बैंड के पास से आरोपी जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया की आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678