लोकजात यात्रा का दिन पट्टा हुआ जारी,5 सितम्बर से 25 सितम्बर तक आयोजित होगी लोकजात यात्रा।
वीडियो बागेश्वर जिले के कुलाऊ गांव की है,देखिए नंदा देवी राजजात की एक बेहतरीन प्रस्तुति….
https://www.facebook.com/share/v/19MM2mKmkw/राजजात
आज बुधवार को नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकजात यात्रा 2026 का दिन पट्टा जारी किया गया।
नंदा देवी राजराजेश्वरी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील रावत, सचिव पृथ्वी सिंह रावत,14 सयानों व नंदा देवी सिद्धपीठ देवराड़ा के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल, मंदिर पुजारी व स्थानीय लोगों ने लोकजात यात्रा का दिन पट्टा जारी किया।
नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा में पूजा- अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण देवराड़ा में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लोकजात व आगामी वर्ष में राजजात यात्रा के आयोजन में पड़ावों की समस्यायों पर विचार-विमर्श किया गया, और यह तय किया गया कि आगामी 5 सितम्बर से 25 सितम्बर तक नंदा देवी लोकजात यात्रा का आयोजन किया जाएगा और अनन्त चतुर्दशी के दिन मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली सिद्धपीठ देवराड़ा में अपने गर्भगृह में विराजमान होगी।
नंदा देवी राजराजेश्वरी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील रावत ने बताया कि राजजात यात्रा राजा की जात होती हैं जो राजा के अनुसार होगी और हम प्रत्येक वर्ष लोकजात यात्रा का आयोजन करते हैं जो मां नंदा के आशीर्वाद से इस वर्ष 5 सितम्बर से 25 सितम्बर तक आयोजित होगी, मान्यता के अनुसार बड़ीजात यात्रा तब होगी जब राजजात यात्रा होगी,उन्होंने पड़ावों पर बिजली, पानी, शौचालय और रास्तों को सुगम बनाने के लिए शासन प्रशासन से जल्द सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग भी की।
नंदा देवी राजराजेश्वरी समिति के केंद्रीय सचिव पृथ्वी सिंह रावत ने बताया कि लोकजात यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए गौड़ ब्राह्मणों व 14 सयानों द्वारा भव्य तैयारियां की जाएगी।
देवराड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल ने बताया कि देवराड़ा, थराली, कुलसारी व वाण में बैठक के उपरांत व कुरुड़ के गौड़ ब्राह्मणों से विचार-विमर्श के बाद ही यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष लोकजात यात्रा व अगले वर्ष 2027 में राजजात यात्रा का आयोजन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को दुर्गम पड़ावों पर समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक