मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में 106 करोड़ रुपये की 66 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। नैनीताल के दो दिनी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता से सीधा संवाद कर रही है और जनता की समस्याओं को सुलझाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, उनका जल्द लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया और स्वरोजगार करने वाले कई लोगों को चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कई क्षेत्र घाटे में हैं जिनको उबारने का प्रयास किया जा रहा है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक