टिहरी जाखणीधार ब्लॉक के कोटी खास गांव में बेटे पर मां की हत्या का आरोप लगा है। 53 वर्षीय डुग्गा देवी घर में मृत मिलीं, उनके सिर पर चोट के निशान थे। मृतका के भतीजे कृष्ण सजवान की तहरीर पर बेटे अजय सिंह सजवाण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटा अजय सिंह सजवाण घटना के बाद फरार है। ग्रामीणों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जाता है और अक्सर घर से बाहर रहता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
टिहरी के जाखणीधार ब्लाक की ग्राम पंचायत कोटी खास में बेटे ने सिर पर प्रहार कर मां की हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
एक महीने पहले ही वह इंदौर से नौकरी छोड़कर आया था और कई-कई दिनों तक घर से गायब रहकर जंगलों में भटकता रहता था।
53 वर्षीय डुग्गा देवी (गुड्डी) पत्नी स्व. गुलाब सिंह अपने घर में अकेली रहती थीं। बुधवार सुबह काफी देर तक उसके बाहर न दिखाई देने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ।
उन्होंने घर में जाकर देखा तो वह कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
डुग्गा देवी के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। ग्रामीणों ने बेटे अजय सिंह सजवाण पर ही हत्या का शक जाहिर किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतका के भतीजे कृष्ण सजवान की तहरीर पर अजय सिंह सजवाण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है। एसडीआरएफ और वन विभाग के सहयोग से संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।
होटल में नौकरी करता था बेटा
ग्राम प्रधान कोटी खास करन सिंह ने बताया कि डुग्गा देवी का 32 वर्षीय बेटा अजय सिंह सजवाण विदेश से किसी होटल में नौकरी करता था।
एक वर्ष पहले लौटने के बाद वह इंदौर में एक होटल में नौकरी कर रहा था, लेकिन लगभग एक महीने पहले नौकरी छोड़कर वह गांव लौट आया था।
उसकी पत्नी और दो बच्चे श्रीनगर में किराये के मकान में रहते हैं। छोटा भाई दुबई में होटल में नौकरी करता है। बहन की शादी हो गई है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक