अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से सीबीआई ने की तीन घंटे पूछताछ, बड़ा अपडेट देखिए….

Spread the love

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से सीबीआई ने की तीन घंटे पूछताछ

बाहर आने के बाद सुरेश राठौर ने कहा कि वह इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहते। उन्होंने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं इस जांच में पूरा सहयोग करूंगा।” उर्मिला सनावर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि उर्मिला कौन हैं और इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ऑडियो को लेकर भी विवाद रहा है। इस ऑडियो में कथित तौर पर VIP के नाम का जिक्र होने के बाद मामला फिर चर्चा में आया था। अब CBI की ओर से पूर्व विधायक से पूछताछ की गई है। हालांकि, पूछताछ में क्या सवाल किए गए और जांच में क्या सामने आया, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने शनिवार शाम भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ की। शिवालिक गेस्ट हाउस में हुई पूछताछ करीब तीन से चार घंटे तक चली।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम सुरेश राठौड़ को उनके आवास से पूछताछ के लिए शिवालिक गेस्ट हाउस लेकर पहुंची थी। पूछताछ के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि वह जांच एजेंसी को पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने उनसे जो सवाल पूछे, उनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया।

वहीं, अभिनेत्री उर्मिला को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेश राठौड़ ने उन्हें जानने से इनकार किया।

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। इसी क्रम में जांच एजेंसी मामले से जुड़े तथ्यों और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678