GOOD NEWS -: बागेश्वर की जया कोरंगा ने जीता राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Spread the love

जया कोरंगा ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

पंजाब के जालंधर में आयोजित फिफ्थ सब जूनियर अंडर-15 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बागेश्वर के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जया कोरंगा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं नैतिक बिष्ट ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया, जबकि चंद्रकांता और ज्योति प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं। प्रतियोगिता से लौटने पर सभी खिलाड़ियों का बागेश्वर में स्वागत किया गया।खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है तथा भविष्य में वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678