भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपने देहरादून के एक दिवसीय दौरे में प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों की परीक्षा से लेकर कोरोना वॉरियर्स की खूब सराहना की। नड्डा ने गढ़वाल क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि इसबार सभी को विधानसभा वार बूथ मैनेजमेंट मजबूत करना होगा। और साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव-प्रचार में जुट जाने की अपील भी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। साथ ही चुनाव से जुड़े 28 बिंदुओं पर चर्चा की। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव के लिए ज़मीनी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक