भाजपा प्रत्याशी सुमन गुसाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने थराली में किया रोड शो…

Spread the love

निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुमन देवी गुसाई के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने थराली में किया रोड शो।

बाइट महेंद्र भट्ट

हरेंद्र परिहार- थराली/ चमोली.

राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने थराली में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमन गुसाई के पक्ष में थराली बाजार में जबरदस्त रोड शो किया, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट का स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

रोड शो थराली के अपर बाजार से शुरू हुआ जो स्टेट बैंक, मस्जिद मार्केट होते हुए थराली के मुख्य बाजार पहुंचा, इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के बैनर एवं पोस्टर लिए दिखाई दिए।

रोड शो के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनमें जोश भरा, इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बचे हुए चार दिनों में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां को आम मतदाता तक पहुंचाएं, उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए कहें, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के दौरान लोगों को यह भी बताना होगा कि केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है और नगर पंचायत थराली के विकास के लिए यहां भी भाजपा की सरकार का होना आवश्यक है,तभी विकास की योजनाएं सतत रूप से नगर पंचायत में पहुंचेंगी और थराली का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता दिन- रात मेहनत कर भारतीय जनता पार्टी की के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे, उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार तेज करने का कहा उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना एक वीडियो जो भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगा सोशल मीडिया पर डालना चाहिए, उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रचार के विभिन्न तरीके समझाते हुए कहा कि उन्हें थराली में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है जिसके लिए कार्यकर्ताओं को कुछ और मेहनत करनी होगी।

भट्ट ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्हें जोश के साथ नगर निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को आम जनता के समक्ष रखने को कहा ।

उसके बाद में उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की, पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केन्द्र , राज्य, और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार मिल कर विकास के मार्ग को प्रशस्त कर सकती है, थराली में नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुमन गुसाईं और वार्ड मेम्बर पद में चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों एवं समर्थित समेत,चमोली जिले की सभी 4 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में भाजपा सरकार बनने की बात कही, एक सवाल के जवाब में भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी वह होता है जिसका चुनाव निशान कमल का फूल होता है, और अन्य भ्रांतियां से लोगों को बचकर कमल के निशान के सामने ही मोहर लगाना चाहिए, ताकि थराली क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वो पूरे प्रदेश में समान नागरिक संहिता , नकल विरोधी कानून और भू कानून जैसे कार्य जिन्हें कभी विपक्षी कहते थे कि भारतीय जनता पार्टी निर्णय नहीं ले पा रही है और इन कानून को लागू नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निर्णय लेकर इन कानून को लागू किया है उत्तराखंड देश में पहला राज्य है जहां एक कानून लागू हुए हैं। और लोगों को इन कानून को और इन कार्यों को लेकर लाभ मिलने वाला है। इन्हीं सब बातों को लेकर हुए पूरे प्रदेश के नगर निकायों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं ।

उन्होंने निकाय चुनाव के लिए थराली में भाजपा का संकल्प पत्र भी जारी किया । संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। इस संकल्प पत्र में जिन बातों को लिखा गया है वह पूर्ण की जाएंगे और नगर पंचायत चुनाव के बाद वह स्वयं थराली जाकर इन कार्यों को देखेंगे।

इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी,थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा,नगर पंचायत थराली के चुनाव प्रभारी हरक सिंह नेगी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राकेश जोशी, मण्डल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678