big news -: पंजाब निहंगों का मामला सांत ही हुआ था अब इस राज्य के यात्रियों ने किया हाई वोल्टेज हंगामा, डंडों व पत्थरों से किया हमला ………

Spread the love

श्रीनगर में देर रात हाई वोल्टेज हंगामा, स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों में मारपीट

श्रीनगर में शुक्रवार देर रात पौड़ी चुंगी क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच हुई मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पौड़ी चुंगी पर एक वाहन को ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। मामला शांत होने के बजाय बढ़ता गया और श्रीयंत्र टापू पहुंचते-पहुंचते विवाद हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि राजस्थान के कार सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और स्थानीय युवकों पर डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, एक स्थानीय युवक के हाथ पर दांत से काटने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने राजस्थान से आए 10 यात्रियों को हिरासत में लिया गया है।

घटना के बाद स्थानीय युवकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हाल ही में कर्णप्रयाग, नगरासू और देहरादून में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए स्थानीय लोगों में उत्तराखंड पुलिस पर अविश्वास की भावना बन गई है साथ ही उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। बड़ी संख्या में युवक थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर रात तक कई युवक थाने के बाहर बैठे रहे।

पुलिस द्वार काफी समझाने-बुझाने के बाद घायल तीनों स्थानीय युवक मेडिकल परीक्षण कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजी हुए। देर रात मेडिकल प्रक्रिया पूरी कराई गई।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह स्थानीय युवक द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिस पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678