अल्मोड़ा -: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कुमाऊँ का 24 वर्षीय लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद….

Spread the love

अल्मोड़ा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में अल्मोड़ा निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

आतंकवाद विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ हादसा

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर में तैनात थे बीरेश्वर

सर्च ऑपरेशन के दौरान फिसलकर खाई में गिरे

पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान खाई में गिरे

शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम तक अल्मोड़ा लाया जाएगा

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर जिले राजौरी में चल रहे काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन के दौरान, इंडियन आर्मी के एक युवा ऑफिसर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला के निवासी 25 वर्षीय लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो गए. आर्मी की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने उनकी शहादत पर गहरा दुख और शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ‘ऑपरेशन शेरोवाली’ के दौरान राजोरी के मंजाकोट इलाके के मुश्किल जंगल वाले इलाके में ऑपरेशनल ड्यूटी कर रहे थे. इस दौरान वह एक गहरी खाई में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. साथी सैनिकों ने उन्हें तुरंत बचाया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(रि.) गुरमीत सिंह ने जताया शोक

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678