देवाल/चमोली- ल्वाणी गांव के समीप वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल।
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। देवाल के ल्वाणी गांव का मामला बताया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है घटना।
कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से तीन की मौत और तीन घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पर पुलिस, डीडीआरएफ एवं अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि देहरादून से देवाल के वाक गांव जा रहे थे कार सवार।
आज शनिवार को प्रातः लगभग 05:50 बजे ग्राम ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में एक वाहन सड़क से लगभग 400-500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मृत्यु हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाँक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, जिनका देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था, उनके पार्थिव शरीर को निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव ला रहे थे, वहीं बलबीर सिंह स्वयं वाहन संख्या UK07D-2979 (ईको वैन) से अपने परिजनों के साथ देहरादून से ग्राम बाँक, लोहाजंग अंतिम संस्कार हेतु लौट रहे थे, वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को संभवतः नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना में घायल कविता देवी पत्नी खुशाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, मयंक सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 08 वर्ष, रोशनी पुत्री लक्ष्मण सिंह, उम्र 18 वर्ष सभी घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना बलबीर सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी ग्राम बाँक लोहाजंग, उम्र 52 वर्ष,शांति देवी पत्नी स्व. बलबीर सिंह, उम्र 48 वर्ष,आंशु बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह, उम्र 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस, DDRF एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक