पंचतत्व में विलीन हुई विधायक शैलारानी रावत, मायके से लेकर ससुराल तक सभी ने नम आँखों से दी अन्तिम विदाई..

Spread the love

गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार! केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का अन्तिम संस्कार मन्दाकिनी व मधु गंगा के संगम स्थल त्रिवेणी घाट में गमगीन माहौल में किया गया पुलिस गार्ड द्वारा शस्त्र सलामी दी गयी! अगस्तमुनी से त्रिवेणी घाट संगम तक निकली शव यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी! उनकी पुत्री ऐश्वर्या रावत व भतीजे शेलेन्द्र रावत ने उन्हें मुखाग्नि दी तथा जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट्, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत को नम आँखों से अन्तिम विदाई दी!

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678