फिर एक गर्भ वती महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजनाथ में स्वस्थ्य बच्चे को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद मौत
दुःखद घटना
छटे बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत
बागेश्वर बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छठे बच्चे को जन्म देने के बाद एक प्रसूता की अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में देर रात 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया था, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवजात बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गरुड़ के मैगड़ी स्टेट गांव निवासी 32 वर्षीय भावना देवी ने रविवार शाम बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने छठे बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद महिला के शरीर से अधिक रक्तश्राव होने लगा और महिला का लगातार स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। देर रात महिला को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और खून की कमी के कारण उसकी हालत गंभीर बनी रही। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार भावना देवी की पहले पांच बेटियां हैं। छठे बच्चे के रूप में उसने बेटे को जन्म दिया था। नवजात की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते फिर एक गर्भवती महिला की मौत,
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजनाथ में स्वस्थ्य बच्चे को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद गर्भवती महिला भावना देवी पत्नी मुकेश रावत ग्राम सेलाबगड़ मैगडी स्टेट की मौत हो गई। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर बहुत बढ़े सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जो स्वस्थ्य बच्चे को जन्म देने के बाद रात को रेफर कर दिया। जिसके चलते एक मां, एक बहु और एक बेटी की मौत हो गई।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक