होली खेलकर आज मथुरा लौटेंगे भगवान श्रीकृष्ण, कुमाऊं में आशीष देकर होगा त्योहार का आज समापन
- होली खेलकर आज मथुरा लौटेंगे भगवान श्रीकृष्ण, कुमाऊं में आशीष देकर होगा त्योहार का समापन, उत्तराखंड की कुमाऊंनी होली का आज 19 मार्च को रंग खेलने के साथ ही समपान हो जाएगा। छह दिनों से साथ होली गाकर और रंग खेलने के बाद विदाई का ये क्षण भावुक कर देने वाला होता है। कई होल्यारों की आंखें नम हो जाती हैं
फाल्गुन एकादशी से शुरू होली की धूम आज थमने जा रही है। पौष के पहले रविवार से शुरू हुआ बैठकी होली का सिलसिला भी 19 मार्च को ठहर जाएगा। रंग में सराबोर होल्यार एक-दूसरे के गले मिल होली की शुभकामनाएं देंगे।
कहा जाता है कि आज होली मथुरा को लौट जाएगी। कुमाऊं में होली गीत, रंग की गागर सिर पर धरे, आज कन्हैया रंग हरे। होली खेली-खाली मथुरा को चले। आज कन्हैया रंग हरे.. गाते हुए होली को विदाई दी जाती है।
होली के समापन पर गांव वालों व एक-एक घर को आशीष दी जाती है। आशीष के इन बोलों से घर के बड़े बुजुर्ग, घर संभालने वाली गृहणी, गोठ के जानवर सभी की कुशलता की कामना की जाती है। होल्यारों की टोली का वरिष्ठ होल्यार जिसे महंत भी कहा जाता है वो आशीर्वाद देते हैं।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक