देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल से आज मुलाकात की। वहीं दूसरी ओर आज प्रभारी प्रह्लाद जोशी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बैठक कर मंथन करेंगे। उत्तराखंड के चुनाव में जहां एक बार फिर सीएम के चुनाव हारने का मिथक दिखा। वहीं, भाजपा ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। सीएम धामी के साथ 4 कैबिनेट मंत्री भी रहे इस दौरान मौजूद। काबीना मंत्री सतपाल महाराज अरविंद पांडे गणेश जोशी स्वामी यतीश्वरानंद रहे मौजूद।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में काफी लंबे समय से यह मिथक रहा है कि जो भी मुख्यमंत्री विधानसभा चुुनाव लड़ता है, वह हार जाता है। इस बार भी खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का मुंह देखना पड़ा। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल भी जीत का सपना पूरा नहीं कर पाए। उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। वहीं, लालकुआं से प्रत्याशी कांग्रेस के चुनाव का नेतृत्व कर रहे सीएम पद के प्रबल दावेदार हरीश रावत का जादू भी नहीं चला और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा उत्तराखण्ड में प्रचण्ड बहुतम प्राप्त हो चुका है, इसी क्रम में वर्तमान कार्यकाल का कार्य समाप्त होने के पश्चात आज राजभवन पहुंचकर मा. राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी (से.नि.) को कैबिनेट सहित अपना इस्तीफा सौंपा।
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फिर से सीएम बनाए जाने की मांग की है। राजभवन में पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद गणेश जोशी का यह बयान आया है। गणेश जोशी का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाते पुष्कर सिंह धामी को कम समय मिला और कम समय में उन्होंने बेहतर काम करके दिखाएं। हालांकि वह खुद चुनाव हार गए लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। गणेश जोशी का कहना है कि यह फैसला भाजपा हाईकमान के ऊपर भी निर्भर करता है लेकिन उनका व्यक्तिगत मत यह की पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जानी चाहिए। जोशी की माने तो सीएम रहते हुए उन्होंने जहां प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर प्रचार प्रसार भाजपा प्रत्याशियों के लिए किया वही अपनी विधानसभा सीट पर उन्हें कम मौका प्रचार प्रसार का मिला है इसीलिए वह चुनाव भी हार
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक