मुख्यमंत्री धामी ने ‘अपणि सरकार’ और ‘उन्नति’ पोर्टल का किया शुभारंभ, उत्तराखंड का आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 10 विभागों के 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे।

Spread the love

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया उन्नति पोर्टल और अपणी सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ, कहा- ये सभी के लिए होंगे लाभकारी

मुख्यमंत्री धामी ने ‘अपणि सरकार’ और ‘उन्नति’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इन दोनों पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड का आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 10 विभागों के 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे।

राज्य सरकार प्रदेश की जनता के जीवन स्तर को बेहतर करने व ‘गुड गवर्नेंस’ के सिद्धांत को सत्यापित करने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।

सभी के लिए लाभकारी होंगे यह पोर्टल
मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को समर्पित यह पोर्टल सभी के लिए लाभकारी होंगे। इसमें नौ विभागों की 75 सेवाएं जैसे चरित्र, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रमाणपत्र डीजी लॉकर में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678