विधायक सुरेश गढ़िया ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, अब आंदोलन की दी चेतावनी
बागेश्वर में सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो को लेकर कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है।विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो और अभद्र टिप्पणियां पोस्ट की गई हैं।
क्या है पूरा मामला देखिए वीडियो
https://www.facebook.com/share/v/17Y6HxnwBe/
उन्होंने कहा एक महिला के साथ AI फोटो बनाकर उनका नाम उस फोटो से जोड़ा जा रहा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक और कपकोट थाने में शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे, विधायक सुरेश गढ़िया ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने उनकी छवि खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश गढ़िया ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक महिला की ओर से कपकोट थाने में दर्ज कराई गई तहरीर और विभिन्न मामलों में पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने कहा कि मामले में उन्होंने तत्काल डीजीपी तक को पत्र लिखा लेकिन उनकी तहरीर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रीय जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विधायक सुरेश गढ़िया ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने 2024 से लेकर अब तक इस तरह के मामलों पर लगातार शिकायत करने के बावजूद पुलिस स्तर पर ठोस कार्रवाई न होना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी और संबंधित महिला की कथित तस्वीर वायरल किए जाने वाले मामलों पर विधायक ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कपकोट थाने में बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने अभी तक प्रभावी कदम नहीं उठाया है,
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक