अल्मोड़ा ब्रेकिंग न्यूज़ -: बीयर और शराब पिलाकर नशे की हालत में लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म….

Spread the love

द्वाराहाट में दुराचार के मामले में हुआ एक गिरफ्तार।
बीयर और शराब पिलाकर किया दुष्कर्म। लड़की की हालत नशे में
द्वाराहाट विधानसभा के ब्लाक मुख्यालय के गांव के एक लड़की के साथ बीती रात घर के ही करीब दुष्कर्म किया गया,लड़की नशे की हालत में घर के करीब मिली तो परिजनों ने 112 पर काल करके घटना की जानकारी दी जिसके बाद द्वाराहाट पुलिस को जानकारी मिली और बताए हुवे स्थान पर पहुंची जहां पर उन्हें लड़की नशे की हालत में मिली ।लड़की को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर के बताया कि लड़की की हालत सही है उसने नशे का सेवन किया था।कोई विषेला पदार्थ नहीं खाया था जिसका कि अंदेशा लगाया जा रहा था।लड़की का मेडिकल परीक्षण के लिए रानीखेत ले जाया गया है।जबकि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका भी मेडिकल परीक्षण कार्य जा रहा है उसके बाद ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।खबर लिखे जाने तक मेडिकल परीक्षण से वापस नहीं पहुंचे थे।अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दुष्कर्म किया गया था कि आपसी सहमति से किया गया कार्य था।उधर मामले की जानकारी होने पर विधायक मदन सिंह बिष्ट भी हॉस्पिटल पहुंचे और पुलिस से निष्पक्षता के साथ कार्य करने को कहा।उधर लड़की के पिता ने सामूहिक दुराचार की बात कही हालांकि अभी तक लड़की के बयान नहीं हुवे हैं ।गिरफ्तार लड़का भी नजदीक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।लड़के के दिए बयान में बताया कि लड़की ने स्वयं फोन करके बुलाया था और बीयर भी मंगाई जिसे लड़की ने पिया।सामूहिक दुराचार की बात को लड़के द्वारा नकारा गया है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678