हल्द्वानी वनभूलपुरा क्षेत्र में करंट लगने से पिता और बेटी की मौत……

Spread the love

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात बिजली के करंट ने पिता और पुत्र की जान

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात बिजली के करंट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में दोनों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वही लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से इन पिता पुत्र की जान गई है वहीं स्थानीय लोगों कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से पिता और पुत्र की जान गई है,

हल्द्वानी में बीती देर शाम करंट की चपेट में आने से एक पिता और उसकी 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. मृतकों की पहचान करीब 40 वर्षीय नदीम सलमानी और उसकी 12 वर्षीय बेटी अलिशबा के रूप में हुई है. बीती देर नदीम छत में एसी की आउटडोर लाइन को ठीक कर रहा था, तभी घर से सटे विद्युत पोल की चपेट में वह आ गया. शोर सुन कर उनकी बेटी अलिशबा भी छत में पहुंची जैसे ही उसने पिता को बचाने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गई.

गंभीर हालत में दोनों को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिला. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत पोल से करंट आने की समस्या को लेकर विभाग से पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया.

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678