उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित पीपलकोटी में टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) की टनल में बीती शाम धंसाव के साथ पानी का रिसाव हो गया. टनल में पानी का रिसाव और भूस्खलन से कई कर्मचारी फंस गए. जिनकों निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जिन लोगों को टनल से रेस्क्यू किया गया है, उन्हें विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में एडमिट किया गया है. वहीं, हादसे में हताहतों का आंकड़ा बढ़ सकता है….
हादसे में मृतकों और घायलों के नाम
मृतकों और घायलों के नाम
प्रदीप पंवार (35) (ग्राम गांवर, चंबा, टिहरी)
मुकेश
दुर्लभ शर्मा (बिहार)
विजय (झारखण्ड)
जितेंद्र
लोकेश्वर (छत्तीसगढ़)
घुनेश्वर (छत्तीसगढ़)
वहीं इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए
पीपलकोटी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी
बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे. प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में हो सकी. मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिसके बाद मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे.
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक