मुम्बई -: अयोध्या राममंदिर चढ़ावा चोरी के अब मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर से चोरी हुवे करोड़ो रूपये….

Spread the love

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर की दानपेटी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. मंदिर ट्रस्ट के एक ट्रस्टी ने आरोप लगाया है कि दानपेटी से हर साल करीब 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी होती रही है. दावा किया गया है कि चोरी के आरोप में 9 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके हटने के बाद साप्ताहिक दान 50 लाख रुपये से बढ़कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये पहुंच गया.

अयोध्या के राम मंदिर की दानपेटी में कथित चोरी के मामले के बीच अब मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर को लेकर भी बड़ा विवाद सामने आया है. मंदिर के एक ट्रस्टी ने दावा किया है कि दानपेटी से हर साल करीब 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी होती रही है. इतना ही नहीं, ट्रस्टी का आरोप है कि इस मामले में मंदिर के कुछ कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है और इसके तार वरिष्ठ स्तर तक जुड़े हो सकते हैं. इन आरोपों के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है.

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678