खबर अपडेट
*हत्या की सनसनीखेज वारदात पर अल्मोड़ा पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा*
*एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर रानीखेत पुलिस का सटीक वार, हत्या का आरोपी हथियारों समेत हुआ गिरफ्तार*
*हथौड़े व धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, बीच-बचाव में आयी दो महिलाओं पर भी किया जानलेवा हमला*
*दो माह पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, पूछताछ में अभियुक्त ने किया खुलासा*
*घटनाक्रम-*
दिनांक 10.07.2026 को चौकी मजखाली,कोतवाली रानीखेत में सूचना प्राप्त हुई कि ऐना गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गयी है तथा दो महिलाएँ घायल है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत व नजदीकी थानों का पुलिस बल मौके पर रवाना होकर पहुंचे व घटनास्थल सुरक्षित कर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला* घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने हेतु फॉरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कराए गए।
उक्त संबंध में दिनांक 11.07.2026 को मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा पुत्र वीरेन्द्र सिंह बोरा निवासी ग्राम ऐना द्वारा कोतवाली रानीखेत में तहरीर दी गई कि दिनांक 10.07.2026 की रात्रि में जगत सिंह बोरा ने उसके मामा के लड़के सागर सिंह के गले पर चाकू से वारकर हत्या कर दी है व उनकी माता जानकी देवी तथा दादी शोभा देवी पर जान से मारने की नियत से हथौड़े एवं धारदार हथियार से सिर एवं शरीर पर प्राणघातक हमला किया गया। जानकी देवी एवं शोभा देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में वर्तमान में उपचार चल रहा है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीखेत में मु0 FIR संख्या-18/2026 अंतर्गत धारा 103, 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*श्री चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जगत सिंह बोरा को एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तलाश, सुरागरसी एवं पतारसी कर कोतवाली रानीखेत क्षेतान्तर्गत से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त जगत सिंह बोरा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का घन, चाकू बरामद किया गया।
*पूछताछ-*
अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लगभग दो माह पूर्व एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मेरे दोस्त एवं मृतक व उसके भाई से विवाद हुआ था। उसी घटना से उत्पन्न आपसी रंजिश के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
जगत सिंह बोरा उम्र- 35 वर्ष पुत्र पान सिंह बोरा, निवासी ग्राम ऐना, रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा।
*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का घन, चाकू बरामद।
*गिरफ्तारी टीम*
1. श्री भुवन चन्द्र जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत
2. कानि0 श्री कमल गोस्वामी
3. कानि0 श्री वरूण राज टम्टा
4. हो0गा0 श्री आनन्द सिंह
रानीखेत के ऐना गांव में गला रेतकर युवक की हत्या, दो महिलाओं पर जानलेवा हमला
मेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए आया था युवक, वारदात के बाद गांव में आक्रोश
रानीखेत- पर्यटन नगरी रानीखेत विधानसभा के ऐना गांव में शुक्रवार रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने पहुंचीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। शनिवार को ग्रामीणों ने वारदात के आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कुछ समय तक शव उठाने का विरोध किया। बाद में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।
जानकारी के अनुसार, मेरठ निवासी 19 वर्षीय सागर सिंह अपनी बुआ जानकी देवी के घर ऐना गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह रानीखेत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर सागर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं जानकी देवी और उनकी चचिया सास सबुली देवी पर भी हमलावर ने हमला कर दिया। हमले में जानकी देवी के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि सबुली देवी के गले पर गहरा वार किया गया। दोनों को उपचार के लिए गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
द्वाराहाट विकासखंड के ग्राम सभा ऐना में एक युवक की निर्मम हत्या।
बचाने आई मृतक की बुआ और बुआ की सास को भी किया गंभीर रूप से घायल।
एक महिला को किया हायर सेंटर रैफर।
द्वाराहाट विकासखंड में बीती रात एक युवक की घर में घुसकर गांव के युवक ने निर्मम हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात मृतक सागर सिंह अपनी बुआ के घर पिछले 10 दिनों से रह रहा था और बीती रात करीब 7:00 बजे गांव के ही एक युवक जगत सिंह बोरा ने हथौड़ी और चाकू से सागर सिंह की निर्मल हत्या कर दी सागर की की पुकार सुनकर उसकी हुआ जान की देवी और जानकी देवी की साथ साबुली देवी सागर को बचाने पहुंची तो हमलावर ने उन दोनों पर भी ताबड़तोड़ हमले कर दिए जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि सागर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई इधर ग्रामीण दोनों महिलाओं और मृतक को नागरिक चिकित्सालय रानीखेत ले गए जहां चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया और वही साबुली देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि जान की देवी का उपचार रानीखेत चिकित्सालय में पुलिस की मौजूदगी में चल रहा है इधर ग्रामीणों ने मृतक के शव को उठाने के लिए मना कर दिया और कहा कि हत्यारे को हमेशा को तभी हम शव को उठाएंगे काफी जड़ों जाहट के बाद ग्रामीणों को समझाया जा सका की एसपी अल्मोड़ा ने बैठक कर प्रेस वार्ता की और सबके सामने हत्यारे का नाम ओपन करते हुए उसकी गिरफ्तारी को भी बता दिया साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा जो की हत्यारा खैरना बाजार से खरीदा था साथ ही चाकू रानीखेत बाजार से खरीद दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है हत्यारे ने हत्या का कारण 2 महीने पहले सागर सिंह और कृष्णा सिंह के साथ हुई बहस जो की स्कूटी में स्क्रैच आने पर हुई थी इस बहस के चलते मुलाजिम ने मन में ठान लिया कि इन दोनों की हत्या करनी है और उसी के फल स्वरुप बीती रात सागर सिंह की हत्या कर दी गई जो भी हो पहाड़ों में इस प्रकार का कृत्य सुनने को नहीं आते और इस प्रकार की घटना से पूरा क्षेत्र सकते में है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक