बागेश्वर न्यूज़ -: नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

Spread the love

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
बागेश्वर के जगथाना गांव में एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 22 वर्षीय ममता देवी ने गुरुवार की सुबह अपने माइके के घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की फांसी पर लटकने से पहले महिला ने अपनी पति से वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही पर फंदे से लटक गई, पति प्रकाश सिंह ने इसकी सूचना तुरंत ससुराल वालों को दी तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ममता की शादी 29 अप्रैल 2026 को प्रकाश सिंह के साथ हुई थी। महिला कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके जगथाना आई थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने कुछ महीने पहले भी जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678