दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं,
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, अब तक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो चुकी है. आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, लेकिन कई लोग धुएं और आग की चपेट में आ गए.
आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस, फायर विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.
ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट, बाकी इमारत में होटल
रेस्टोरेंट ग्राउंड फ्लोर पर चलाया जा रहा था, जबकि बाकी इमारत का इस्तेमाल होटल के तौर पर किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में आने-जाने का केवल एक ही रास्ता था। उन्होंने बताया कि फायर एनओसी भी जांच के दायरे में है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक