बागेश्वर -: स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, 27 वर्षीय गर्भवती तनुजा की मौत..दो दिन से नही हुआ पोस्टमार्टम

Spread the love

उपचार के दौरान तनुजा की मौत, कल से पीएम नहीं होने पर परिजन नाराज सड़क किया जाम

बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। कपकोट के तिरवाण निवासी 27 वर्षीय तनुजा देवी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है तनुजा की पेट में तेज दर्द होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट उपचार के लिए लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला करीब दो से तीन माह की गर्भवती थी। गर्भ संबंधी किसी प्रकार की जांच या अल्ट्रासाउंड नहीं कराया गया था। गर्भ नली में फंस जाने के कारण महिला को अत्यधिक दर्द हो रहा था। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में 14 से 15 घंटे बीतने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने से नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा काटा और सड़क जाम कर हॉस्पिटल, पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वही मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ तपन शर्मा और कोतवाल अनिल उपाध्याय ने सभी को समझाकर शांत किया और पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678