बड़ी खबर -: बीजेपी मुख्यालय के बाहर बम ब्लास्ट

Spread the love

बीते दिन चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यालय में हैंड ग्रेनेड फेंकने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोग बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है।

इस घटना को लेकर चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर का कहना है कि शाम करीब 5 बजे हमें सूचना मिली कि सेक्टर 37 में भाजपा दफ्तर के पास धमाके की आवाज सुनी गई। हमारी टीमें यहां पहुंच गईं और पहली नजर में ऐसा लगता है कि यहां एक छोटा, देसी किस्म का बम फेंका गया था। एनआईए, एफएसएल, चंडीगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच और क्राइम सेल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हम जांच कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678