धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें आपके इलाके का कौन विधायक बन रहा मंत्री

Spread the love

उत्तराखंड के ये 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री, थोड़ी देर में होगा कैबिनेट विस्तार

देहरादून: उत्तराखंड में चार साल बाद धामी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. थोड़ी देर में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल) नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. बीजेपी के राजनीतिक सूत्रों के अनुसार जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, उनके नाम गढ़वाली कुमाउँनी वार्ता के पास हैं.

धामी कैबिनेट का विस्तार: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आज जहां मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हो रही है तो वहीं उत्तराखंड की धामी कैबिेनट का विस्तार भी होने जा रहा है. क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को धामी कैबिनेट में आज शामिल किया जा रहा है. दरअसल धामी कैबिनेट में 5 मंत्रियों के पद खाली हैं. लंबे समय से इन पदों को भरने की अटकलें लगाई जाती रही हैं. विधायक भी टकटकी लगाए मंत्री पद पाने की लालसा में 4 साल इंतजार करते रहे. आखिरकार 2026 के शारदीय नवरात्रि में उत्तराखंड बीजेपी के 5 विधायकों के मंत्री बनने का समय आ गया है.

ये 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री: बीजेपी सूत्रों के अनुसार
मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, खजान दास, प्रदीप बत्रा,भरत चौधरी… मंत्री बन सकते हैं.

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678