उत्तराखंड में भीषण हादसा- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

Spread the love

उत्तराखंड में भीषण हादसा: HRTC की बस देहरादून के क्वानू में खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल

देहरादून (उत्तराखंड): राज्य के देहरादून जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की एक बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है. अनेक यात्री घायल हैं. हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही एचआरटीसी की ये बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस उत्तराखंड में खाई में गिरी: इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. ये हादसा आज मंगलवार सुबह हुआ है. बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 लोग सवार थे
बस में 30 लोग सवार थे: आज दिनाक 03 फरवरी 2026 को CCR देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि क्वानू, मीनस रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं. इस सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है.

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678