Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में हाहाकार; चांदी एक दिन में ही ₹1 लाख गिरी, सोना ₹33000 रुपये कमजोर हुआ
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और सर्राफा बाजार में 31 जनवरी, 2026 का दिन ऐतिहासिक गिरावट के लिए याद किया जाएगा। इस बार बाजार की गिरावट की अगुवाई सोने ने नहीं, बल्कि चांदी ने की है। बाजार में आई इस सुनामी में चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे हैं, जिससे निवेशकों में अफरातफरी का माहौल है। रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 1 लाख रुपये की भारी कमी दर्ज की गई है।
इस ‘ब्लैक फ्राइडे’ पर कीमती धातुओं, विशेषकर चांदी में आई यह गिरावट हाल के वर्षों की सबसे बड़ी बिजनेस हेडलाइंस में से एक है।
चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: ₹1 लाख सस्ती हुई सफेद घातु
बाजार के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है। ‘द ग्रेट बुलियन क्रैश’ के तहत चांदी की कीमतों में अभूतपूर्व गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार, चांदी एक ही दिन में 1,00,000 रुपये सस्ती हो गई है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक