उत्तराखंड ग्रामीण न्यूज़ -: बागेश्वर पुलिस ने ग्रामीण की बेरहमी से की पिटाई, गंभीर चोट से ग्रामीण ने दी आत्मदाह की चेतावनी…

Spread the love

112 में दी सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीण उत्तम सिंह की बेरहमी से की पिटाई

बागेश्वर के कपकोट में 112 में दी गई सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीण उत्तम सिंह की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत उत्तम सिंह ने जिलाधिकारी आशीष भटगाई और पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके से की है। उत्तम सिंह का कहना है उनका अपने परिवार के साथ विवाद हो गया था जिसकी उनके बेटे द्वारा 112 में सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस उनके घर पर आई और उनको मारते हुए थाने तक ले गई। उनकी मां द्वारा उनको बचाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस कर्मियों द्वारा उनकी मां को धक्का दिया जिससे उनकी मां के पैर में चोट आई है। साथ ही थाने में भी उनके साथ पुलिस ने बेरहमी के साथ पिटाई की जिससे उनको गंभीर चोट आई है। उत्तम सिंह ने उनके साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी और पीआरडी जवानों पर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्यवाही नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678