Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखण्ड के किसानों की नहर से सिंचित जमीन पर आपासी बन्द किये जाने को स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका कर्मचारी यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन की प्रमुख मांगों पर विचार करने हेतु अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित किये जाने की भी सहमति प्रदान की है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678