तहसील परिसर में विभिन्न मांगों को पेड़ों पर चढ़ी आंगाबडी कार्यकत्री
– सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध
– जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आन्दोलन की दी चेतावानी
चंपावत। जिले की आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर डटी हुई हैं। इस दौरान तहसील परिसर में पेड़ों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। जल्द अगर मांगों पर सुनवाई नही करती है तो भूख हड़ताल करने की चेतवानी दी है। जिले वर्कर्स की हड़ताल के चलते जिले के सभी 681 केन्द्रों में बीते लम्बे समय से ताले लटके पड़े हैं।
सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरू के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पेड़ों में चढ़कर सरकार के खिलाफ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार पर गुमराह का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। कहा कि जल्द मांग पूरी नही होने पर सभी कार्यकर्ता भूख हड़ताल व आत्मदाह करने को बाध्य हुंगी। कहा कि सीएम से वार्ता के बाद अभी तक उनके पक्ष में कोई निर्णय नही लिया गया है। जबकि आश्वासन दिया था। इधर जिलेभर में वर्कस की हड़ताल के चलते अनेक विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहें हैं। कार्यकत्रियां अपनी 600 प्रतिदिन मानदेय दिए जाने, सेवानिवृत होने पर दो लाख रूपये दिए जाने, टेक होम राशन ढुलान को केन्द्र तक पहुंचाने की धनराशि दिए जाने, पोषण टेकर के लिए मोबाईल फोन व रिचार्ज किए जाने, विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता दिए जाने सहित मांग कर रही हैं।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक