चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए मनीष खंडूरी के रूप में मिला झटका,
मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूँ।
मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा के लिया गया है।
I am resigning from primary membership of the Indian National Congress, and all associated positions.
I have taken this decision without anticipation or expectation of any personal gain
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा तगड़ा झटका पौड़ी लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
मनीष खंडूरी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी।
आपको बता दें कि खंडूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से 2019 में पौड़ी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि अभी उन्हें इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है अभी उनके इस्तीफे के कारण का कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन आगे उनके कारणों को जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि खंडूरी जी को कांग्रेस से 2019 में टिकट भी मिला था
ये भी पड़े
लोकसभा चुनाव के लिए गढ़वाल संसदीय सीट पर अब तक भाजपा प्रत्याशी के नाम का एलान न होने पर भाजपा के सभी दावेदारों में सस्पेंस बढ़ रहा है वहीं भाजपा का हर दावेदार एक ओर जहां अपनी दावेदारी को पक्का बता रहा है तो वहीं अन्य दावेदारों के इस सीट के लिए किए गए प्रयास भी भाजपा दावेदारों को खटक रहे हैं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत समेत अनिल बलूनी और त्रिवेंद्र रावत का नाम अब तक जहां गढ़वाल संसदीय सीट पर दावेदारी के लिए सामने आ चुके हैं तो वहीं अब उत्तराखंड बागवानी बोर्ड के डायरेक्टर और भाजपा नेता बीरेंद्र जुयाल ने भी अपनी दावेदारी को पक्का बताया है उन्होंने कहा की भाजपा केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा तो वे गढ़वाल की जनता की सेवा अवश्य करना चाहेंगे इस बीच बीरेंद्र जुयाल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की हाल ही में पौड़ी को तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम के लिए जारी की गई 15 करोड़ की धनराशि पर कहा की सरकारी फंड का उपयोग करना कोई बड़ी बात नही बीरेंद्र जुयाल ने कहा की ये मायने रखता है की राज्य आंदोलन के लिए किसकी क्या भूमिका रही, वहीं बीरेंद्र जुयाल ने साफ किया की गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को टिकट मिलने पर उन्हे कोई आपत्ति नहीं लेकिन अगर उनकी बजाय पार्टी किसी और चेहरे को तलाश रही है तो वे अपनी दावेदारी को पक्का मानते हैं वहीं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा की वे गढ़वाल के हर क्षेत्र में वे जनता के बीच जा चुके हैं जबकि गढ़वाल सांसद भी अनिल बलूनी के प्रयासों से ज्यादा खुश नजर नही आ रहे ऐसे में टिकट मिलने तक भाजपा दावेदारों का ये सस्पेंस बरकरार रहने वाला है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक