बागेश्वर ब्रेकिंग -: सीमार से गरुड़ तक पार्वती दास ने निकाली धन्यवाद रैली, कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर किया जोरदार स्वागत…..

Spread the love

सीमार से गरुड़ तक निकाली आभार रैली गरुड़ भाजपा की जीत के बाद आज पार्वती दास ने गरूड़ में कार्यकर्ताओं के साथ विशाल धन्यवाद रैली निकाली जिसके बाद गरुड़ भाजपा कार्यालय में विधायक पार्वती दास का कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया,

पार्वती दास ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत करके और जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व में किये कार्यों, केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर मुझे विजई बनाया मै कैबिनेट मंत्री स्व चंदन राम दास के अधूरे कार्यों को जल्द पुरा करूंगी साथ ही जनता को हमेशा दिन रात सेवा दूंगी रेली मे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट मंगल राणा सुनील दोसाद दीपक खुल्बे महेश ठाकुर अभय नेगी अकित जोशी हरीश हुलेरिया ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट सुनीता आर्य के साथ भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे…

रिपोर्ट – दिनेश नेगी “गरुड़”

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678