डीडीहाट पिथौरागढ़ -: ततैयों के हमले से युवक घायल, दो कुत्तों की मौत…

Spread the love

Pithoragarh News: ततैयों के हमले से युवक घायल, दो कुत्तों की मौत
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के आदिचौरा सड़क पर शिवा कॉलोनी के पास ततैयों के हमले में नेपाली मूल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो कुत्तों की मौत हो गई। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
डीडीहाट नगर से दो किमी की दूर शिवा कॉलोनी के एक पेड़ पर ततैयों ने छत्ता लगाया है। सोमवार शाम रिश्तेदारी में गए नेपाली मूल के रुकुम सिंह (25) पर अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
तीन घंटे तक चिकित्सक उसके शरीर पर गढ़े ततैयों के डंक निकालने में जुटे रहे। पांच घंटे बाद उसकी हालत ठीक होने पर उसे घर भेजा गया।

कॉलोनी के लोगों ने कहा कि आए दिन ततैये हमला कर रहे हैं इससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। कहा कि कई बार प्रशासन और वन विभाग से ततैयों का छत्ता हटाने की मांग की गई लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। संवाद
ततैयों के काटने से 2022 में हुई थी छह की मौत

पिथौरागढ़। पर्वतीय क्षेत्र में हर साल अगस्त-सितंबर में ततैयों के हमले की घटनाएं होती हैं। वर्ष 2022 में ततैयों के हमले से प्रदेश में छह लोगों की मौत हुई थी। इनमें से तीन मौतें पिथौरागढ़ जिले में हुईं थीं। एक पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई थी। ततैयों के हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678