कांग्रेस का, कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक कूच, देखिये खबर

Spread the love

प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से झारखंड घूसकांड मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीबीआइ जांच के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता व पदाधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन के लिए कूच किया। विरोध रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें और सरकार सीबीआइ जांच की अनुमति दे। ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, पुलिस ने हाथीबड़कला पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रो दिया। जहां पुलिस के साथ कांग्रेसियों की धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसके बाद पूलिस द्वारा सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678