गढ़वाली कुमाऊनी वार्ता का खबर का बड़ा असर, प्रमुखता से चलाई थी खबर,
गढ़वाली कुमाऊनी वार्ता न्यूज़ के पास आई कई शिकायत पत्रों के माध्यम से गरुड़ की जनता की तरफ से कई बार अस्पताल की शिकायत मिली उसके बाद गढ़वाली कुमाऊनी वार्ता ने प्रमुखता से खबर चलाई,
खबर लिखने से पहले पूरे मामले की जांच के लिए गढ़वाली कुमाऊनी वार्ता ने सीएमओ बागेश्वर से फोन पर वार्ता की हालांकि गढ़वाली कुमाउँनी वार्ता को वहां से गोल-मोल जवाब मिला,बताया गया की प्रभारी चिकित्साधिकारी बैजनाथ हॉस्पिटल से आपको फोन कॉल के माध्यम से आपको पूरी जानकारी दे देंगे, 5 दिन के इंतजार करने के बाद गढ़वाली कुमाऊनी वार्ता ने प्रमुखता से खबर चलाई, उसके बाद इस विवाद को लेकर ग्राम प्रधान संगठन व व्यापार मंडल संगठन ने स्थानांतरण के लिए लिखित रूप में ज्ञापन दिया,और दोनों चिकित्सकों का स्थानांतरण करने की मांग की।
उसके बाद जिलाधिकारी बागेश्वर ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया गया
विवादों से घिरे दोनों चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया है।
अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ के डा. आनंद बसवाल नए प्रभारी चिकित्साधिकारी होंगे।
दोनों विवादित चिकित्सकों का स्थानांतरण होने परं ग्राम प्रधान संगठन, व्यापार संगठन ने खुशी जताई है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक