Bageshwar……
बागेश्वर में डबल मर्डर से मचा हड़कंप
भतीजे पर चाचा-चाची की हत्या का आरोप
लोहे की रॉड से हमला कर दंपती को उतारा मौत के घाट
बैजनाथ CHC में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
वारदात के बाद आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया फरार
आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित
पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका, जांच जारी
भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट
दोहरे हत्याकांड से नरगवाड़ी गांव में सनसनी, आरोपी फरार
गरुड़। बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, नरगवाड़ी गांव निवासी गोविंद बल्लभ खोलिया ने देर रात अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के दौरान एक महिला मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक