उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, चमोली जोशीमठ के पास हुआ हादसा, 6 लोग थे सवार, देखिए लेटस्ट अपडेट…

Spread the love

हमारे न्यूज़ पेज पर वीडियो देखिए….
https://www.facebook.com/share/v/1Ex6GhZ7Ma/
चमोली: बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से जोशीमठ के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर हाथी पर्वत क्षेत्र के पास लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार बताए जा रहे हैं।

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम से जोशीमठ के बीच एक हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई है। फिलहाल राज्य की रेस्क्यू टीम और सेना को तलाश अभियान में लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2:15 बजे बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। उस समय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही थी। हेलीकॉप्टर को बदरीनाथ से जोशीमठ की ओर जाना था। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना जिला प्रशासन तक पहुंची

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678