देहरादून:
राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा संगठन के प्रदेश प्रभारी ,
अरविंद मेनन बने सह प्रभारी,
बांसुरी स्वराज भी बनी सह प्रभारी ,

उत्तराखंड से बड़ी खबर, दुष्यंत गौतम को बीजेपी प्रदेश प्रभारी पद से हटाया गया, राम माधव को बनाया गया नया प्रदेश प्रभारी
विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा बदलाव किया है. बीजेपी ने उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को हटा दिया है. उनकी जगह राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया है. इसके अलावा सह प्रभारी भी बदला है.
बता दें कि राम माधव को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले दुष्यंत गौतम बीजेपी प्रदेश प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे थे. वहीं, बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया गया है.
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक