रुद्रप्रयाग अगस्तमुनि -: जंगल घास लेने गयी, विनीता का पैर फिसलने से हुई मौत…..

Spread the love

*घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF ने चलाया सर्च अभियान, शव बरामद*

आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग के माध्यम से SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि को सूचना प्राप्त हुई कि बड़मा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम स्वारा (नामी तोक) में तिमली से आगे एक महिला घास लेने के दौरान पैर फिसलने से गदेरे में बह गई है।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बांगरी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहीं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा जल पुलिस एवं DDRF टीम को भी खोज एवं बचाव कार्य हेतु मौके पर भेजा गया।

देखिए वीडियो
https://www.facebook.com/share/v/1DnSM9S5vq/
रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र से रविवार को एक बेहद चिंताजनक और दर्दनाक घटना सामने आई है. ग्राम स्वारा के नामी तोक में घास काटने गई एक महिला के उफनते गदेरे में बह जाने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया. इसके करीब डेढ़ घंटे बाद बचाव दल ने महिला का शव बरामद किया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 को सुबह 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि ग्राम स्वारा के तिमली क्षेत्र से आगे घास लेने गई एक महिला अचानक गदेरे के तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बह गई.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के निर्देश पर जल पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF), डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (DDRF) बसुकेदार की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. बचाव दल द्वारा गदेरे और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. करीब डेढ़ घंटे तक चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद महिला का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया. महिला की पहचान 38 वर्षीय विनीता देवी पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है.

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678