अल्मोड़ा रानीखेत -: दिल का दौरा पड़ने से CO का निधन

Spread the love

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सर्किल के CO तिलक राम वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर है। वह 10 फरवरी 1998 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गई।

26 मई 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद सीओ सीआईडी हल्द्वानी फिर CO रानीखेत के पद पर तैनात रहे।बताया जाता है की CO वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर अपने घर काशीपुर गए थे। 3 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी। बीती रात अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उनके परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678