GOOD NEWS -: विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चमके इंटर कॉलेज अमस्यारी के सितारे

Spread the love

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चमके इंटर कॉलेज अमस्यारी के सितारे

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

खेल प्रतियोगिताओं में भी छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

राजकीय इंटर कॉलेज अमस्यारी के छात्र-छात्राएं विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। विगत दिनों आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह एवं विज्ञान महोत्सव में विद्यालय के कई छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नेगी ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर खुशी जताई। उन्होंने इसके लिये छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। इसे साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन दोहराने के लिये शुभकामनाएं दी।

जनपद बागेश्वर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नेगी ने प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता में कई छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रधानाचार्य नेगी ने बताया कि बागेश्वर में आयोजित विज्ञान महोत्सव में भी राइका इंटर कॉलेज अमस्यारी के छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान मॉडल के जरिये सबका ध्याना अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि किसान सुरक्षा मॉडल में विद्यालय के छात्र दीक्षित तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

विद्यालय के छात्र छात्राओं की उपलब्धियों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नेगी जी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678