बागेश्वर में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ-: इंटर कॉलेज अमस्यारी के दीक्षित तिवारी ने किसानों के लिए बनाया जीवन रक्षक छड़ी

Spread the love

इंटर कॉलेज अमस्यारी के दीक्षित तिवारी ने किसानों के लिए बनाया जीवन रक्षक छड़ी

जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

जीआईसी बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान ड्रामा का एक दिवसीय आयोजन किया गया है, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने इस विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लिया है। मुख्य अतिथि डॉ जीवन सिंह ने बाल विज्ञानिको द्वारा बनाई गए प्रदर्शनी को देखा और उनकी सराहना की उन्होंने कहा की इस तरीके की मॉडल बनाना बच्चो का सराहनीय प्रयास है और इस तरीके की आयोजनों से बच्चों में बौद्धिक और चारित्रिक विकास होता है। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में बाल वैज्ञानिक की सोच पैदा होती है। साथ ही इस तरीके के कार्यकर्मों से बच्चों में उत्साह पैदा होता है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678