उत्तराखंड के इस युवा विधायक को मिलेगा राष्ट्रीय आदर्श सम्मान

Spread the love

गढ़िया को मिलेगा राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान

बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया को भारतीय छात्र संसद ने राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान 2023 के लिए चुना है। विधायक को 10 से 12 जनवरी तक पुणे के एमआईटी वर्ल्ड पोस विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों की ओर से विधायक को भेजे गए पत्र में इस आशय की जानकारी दी गई है। विधायक के राष्ट्रीय युवा विधायक सम्मान के लिए चुने जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, भाजपा नेत्री सुनीता टम्टा, महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678