कुमाऊँ न्यूज़ -: अनाथ बेटी को गोद लेकर निभाया वादा, भाई बनकर किया विदा, पुलिस वाले दाजू कर गए ऐसे काम, पुलिस विभाग का बढ़ा गए नाम…. एक क्लिक में पड़ी है पूरी खबर…

Spread the love

अनाथ बेटी को लिया गोद…फिर रीति रिवाज से कराई शादी; जवानों ने भाई बनकर किया विदा
पिथौरागढ़ पुलिस ने अनाथ बेटी को गोद लेकर दुल्हन बनाकर किया विदा

एक अनाथ युवती को पिथौरागढ़ पुलिस ने न सिर्फ आसरा दिया, बल्कि गोद लेकर अपनी बेटी भी बनाया। उसका भविष्य संवारने को उसके लिए एक लड़का ढूंढा और दुल्हन बनाकर ससुराल को विदा किया।

पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक के पद कार्यरत नरेश चंद्र जखमोला जी को कुछ समय पूर्व एक युवती घुमती हुई मिली। उन्होंने जब उससे पूछताछ की तो मालूम हुआ कि वह बलुवाकोट की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं है। उसका पालन पोषण उसकी दादी ने किया। दादी का भी दस वर्ष पूर्व निधन हो गया। वह काम की तलाश में पिथौरागढ़ आई है। युवती को देख जखमोला ने उसे गोद लेने का निर्णय लिया और पुलिस आधीक्षक, पिथौरागढ़ को भी अवगत कराया। उन्होंने लड़की को पिथौरागढ़ पुलिस की बेटी बनाकर विवाह कराने की बात कही। लड़की की शादी कराने हेतु रिश्ता ढूँढा गया तथा थल निवासी युवक से उसका रिश्ता तय कर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित गौरी हॉल सभागार में रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया।


पिथौरागढ़ पुलिस ने एक बार फिर से पेश की मानवता की मिशाल

पिथौरागढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक अनाथ कन्या को पहले गोद लिया और आज उसकी पूरे रीति रिवाज से शादी कर दी। पुलिस के जवानों ने अनाथ लड़की की धूमधाम से शादी कराकर उसे ससुराल के लिए विदा किया। पुलिस के इस नेक कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है

लड़की ने बताया था कि वह धारचूला क्षेत्र के किसी गांव की है। उसके माता-पिता नहीं है। उसका पालन पोषण उसकी दादी ने किया। दादी का भी 10 वर्ष पूर्व निधन हो गया। वह काम की तलाश में पिथौरागढ़ आई। यहां किसी व्यक्ति के यहां काम कर रही थी। अचानक उसे काम से निकाल दिया। वह यहां काम की तलाश कर रही है। उसने प्रतिसार निरीक्षक जखमोला से कहा था कि उसे कहीं काम दिलवा दें।

प्रतिसार निरीक्षक ने लड़की को गोद लेने की पहल की। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी रेखा यादव और सीओ परवेज अली को दी। इसके बाद लड़की की शादी कराने के लिए थल निवासी विपिन के साथ रिश्ता तय कराया।

जनपद पिथौरागढ़ के नरेश चन्द्र जखमोला प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन पिथौरागढ़ को पुष्पा नाम की एक लड़की मिली, जिसके द्वारा बताया गया कि उसके माता-पिता नहीं हैं ,तथा वह काम की तलाश में घूम रही है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक के द्वारा उक्त लड़की को गोद लेने की पहल की गई ,वहीं प्रतिसार निरीक्षक द्वारा उक्त लड़की की शादी कराने हेतु रिश्ता ढूँढा गया साथ ही थल निवासी विपिन नामक युवक से उसका रिश्ता तय कर समस्त जनपद पुलिस बल द्वारा बिटिया की शादी हेतु आर्थिक सहयोग दिया गया इस दौरान पुलिस लाइन के गौरी हॉल सभागार में पूर्ण रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से उसकी शादी करवाते हुए उसे ससुराल हेतु विदा किया गया।

लड़की का कन्यादान प्रतिसार निरीक्षण जखमोला ने पिता और जखमोला की समधन और समाजसेवी रुक्मिणी देवी ने लड़की की मां की भूमिका निभाकर कन्यादान किया। उसकी शादी के लिए पिथौरागढ़ पुलिस के सभी जवानों और कर्मियों ने आर्थिक सहयोग किया। आठ जुलाई को पुलिस लाइन के गौरी हॉल सभागार में रीति रिवाज से उसकी शादी कराकर बिटिया को ससुराल विदा किया। पिथौरागढ़ पुलिस के इस प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।

खबर आपको अच्छी लगी तो बेटी को आशीर्वाद और पुलिस वाले दाज्यू को कमेंट करके बधाई जरूर दे देना,

वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़े

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678