Uttarakhand News: शुक्रवार को धामी कैबिनेट में पांच मंत्री शामिल हुए थे। इसके बाद अब सीएम की पूरी टीम बन गई है। वहीं, आज सीएम ने नए मंत्रियों को दायित्वों दिए और कुछ पुरारे मंत्रियों से विभाग कम भी किए हैं।
उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुराने मंत्रियों से विभाग छीने, नए चेहरों को दी अहम जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बँटवारा कर दिया है। इस बँटवारे के दौरान कई पुराने और दिग्गज मंत्रियों से उनके महत्वपूर्ण विभाग वापस ले लिए गए हैं, जबकि कुछ नए मंत्रियों को अहम विभाग सौंपे गए हैं। यह कदम मुख्यमंत्री ने उन मंत्रियों को हलका करने के रूप में उठाया है, जो पिछले कार्यकाल में अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाए थे।
मुख्यमंत्री ने धन सिंह रावत से हेल्थ डिपार्टमेंट का जिम्मा छीना और यह विभाग सुबोध उनियाल को सौंपा। इस बदलाव के बाद रावत को महत्वपूर्ण विभाग से हटाया गया, जबकि उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे।
वहीं, गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग का कार्यभार लिया गया और यह विभाग अब भरत चौधरी को सौंपा गया। जोशी के प्रदर्शन को लेकर भी मुख्यमंत्री के द्वारा यह निर्णय लिया गया।
पंचायती राज विभाग से सतपाल महाराज को हटा दिया गया और यह विभाग अब मदन कौशिक को सौंपा गया। महाराज, जिनका नाम हमेशा से चर्चाओं में रहता था, अब इस विभाग से बाहर हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी है। नए मंत्रियों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी गई, जिससे राज्य सरकार में नए बदलावों और संभावित सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने इस बँटवारे में कुछ महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास ही रखा है, जिनमें वित्त, गृह और शिक्षा विभाग शामिल हैं। ये विभाग मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों द्वारा संभाले जाएंगे ताकि सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस बंटवारे में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।



जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, राजस्व, पेयजल, ऊर्जा, खनन, आबाकारी, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे।
कई मंत्रियों का कद घटा
मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ विभाग हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया है। वहीं, मंत्री गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटाकर नए मंत्री भरत चौधरी को दिया गया है। सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग हटाकर नए मंत्री मदन कौशिक को दिया गया।
पांच नए मंत्रियों के पास ये विभाग
खजान दास
1. समाज कल्याण
2. अल्पसंख्यक कल्याण
3. छात्र कल्याण
4. भाषा
भरत सिंह चौधरी
1. ग्राम्य विकास,
2. लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम,
3. खादी एवं ग्रामोद्योग ।
मदन कौशिक
1. पंचायतीराज
2. आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास
3. आयुष एवं आयुष शिक्षा
4. पुनर्गठन
5. जनगणना
प्रदीप बत्रा
1. परिवहन
2. सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज
3. विज्ञान प्रौद्योगिकी
4. जैव प्रौद्योगिकी
राम सिंह कैड़ा
1. शहरी विकास
2.पर्यावरण संरक्षण एंव जलवायु परिवर्तन
3. जलागम प्रबन्धन
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक