दुःखद: सीमांत जनपद में, मनरेगा कार्य कर रही चार महिलाएं मलबे में दबीं, एक की मौत; 3 की हालत गंभीर ….

Spread the love

उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मोरी तहसील के सुदूर फिताड़ी गांव में मनरेगा कार्य के दौरान चार महिलाएं मलबे में दब गई, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घायल महिलाओं को मोरी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मोरी तहसील के फिताड़ी गांव में आज बुधवार सुबह मनरेगा का कार्य कर रही चार महिलाएं मलबे में दब गईं। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। तीन घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी मोरी लाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, 108 एंबुलेंस, एसडीआरएफ और राजस्व उपनिरीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हो गये थे।

तहसीलदार मोरी/बड़कोट/पुरोला चमन सिंह ने जानकारी देते बताया कि आज सुबह मनरेगा का कार्य करते समय फिताड़ी गांव की चार महिलाएं मलबे में दब गई, जिसमें सूरी देवी(35) पत्नी विद्वान सिंह की मृत्यु हो गई। अन्य तीन महिलाएं गंभीर घायल हैं जिनको उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है।

मलबे में घायल महिलाएं

  • शीला देवी पत्नी ज्ञान सिंह
  • कस्तूरी देवी पत्नी ज्ञान सिंह
  • विपीना देवी पत्नी राम लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678